{"_id":"6a1b5145f321df4a370e4a29","slug":"a-woman-attempted-suicide-by-hanging-herself-along-with-her-innocent-daughter-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157162-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने मासूम बेटी सहित फंदे पर लटक कर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने मासूम बेटी सहित फंदे पर लटक कर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घरेलू कलह के चलते कस्बा बालाबेहट निवासी 25 वर्षीय वर्षा ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री सौम्या के साथ फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन के देखते ही दोनों को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से दोनों को झांसी रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक वर्षा शनिवार को घर पर थी। इसी बीच उसके और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वर्षा अपनी पांच वर्षीय पुत्री सौम्या को लेकर कमरे के अंदर गई और सौम्या सहित स्वयं रस्सी के फंदे पर लटक गई। परिजन दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंचे और दोनों मां-बेटी को फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने के चलते दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।