सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man was bitten by a snake while harvesting wheat.

Lalitpur News: गेहूं की फसल एकत्रित करते समय युवक को सांप ने डसा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A young man was bitten by a snake while harvesting wheat.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


अर्जुन खिरिया। खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को एकत्रित करते समय 35 वर्षीय संदीप निवासी ग्राम अर्जुन खिरिया को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन झाड़-फूंक कराने ले गए लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उसकी हालत में सुधार है।

सोमवार को संदीप यादव अपने खेत में कटाई के बाद पड़ी गेहूं की फसल को थ्रेसर करवाने के लिए समेट रहा था। तभी गेहूं के कटे हुए गठ्ठे के बीच छिपे सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल सुनील को पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। जब आराम नहीं मिला तो उसे आनन-फानन में नजदीकी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक स्थिति अब नियंत्रण में है, हालांकि उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed