सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man who returned home from Rajasthan after working as a labourer swallowed pesticide and died.

Lalitpur News: राजस्थान से मजदूरी कर घर आए युवक ने निगला कीटनाशक, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who returned home from Rajasthan after working as a labourer swallowed pesticide and died.
विज्ञापन
पिता ने कहा - फसल खराब होने के चलते सदमे में उठाया कदम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पूराकलां के ग्राम पूरा बिरधा निवासी कल्यान ने मंगलवार को कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान बुधवार तड़के मेडिकल काॅलेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल खराब होने के चलते उसने सदमे में यह कदम उठाया। एक सप्ताह पूर्व वह राजस्थान से मजदूरी कर घर लौटा था।
मृतक के पिता गोकुल ने बताया कि कल्यान (37) घर पर खेती-किसानी करता था। राजस्थान में वह मजदूरी भी करता था। करीब दो माह पूर्व कल्यान राजस्थान में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी राजकुमारी अपने चार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर लौट आया और खेती-किसानी में जुट गया था। पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के चलते फसल खराब हो गई थी। इसे देखकर कल्यान परेशान हो गया था। मंगलवार की शाम वह खेत पर गया था और फसल देखकर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखी कीटनाशक दवा को शराब में मिलाकर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। रात करीब 12 बजे 108 एंबुलेंस से परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
पिता ने बताया कि कल्यान पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज था। उसे चुकाने के लिए उसके पुत्र ने करीब तीन एकड़ जमीन में फसल बोई थी। उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उसकी एक बहन है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed