{"_id":"6a78e127430c5247780af67c","slug":"aadhaar-services-launched-at-the-head-post-office-on-sunday-60-people-benefited-on-the-first-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-161011-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधान डाकघर में रविवार को शुरू हुई ‘आधार’ सेवाएं, पहले दिन 60 लोग हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधान डाकघर में रविवार को शुरू हुई ‘आधार’ सेवाएं, पहले दिन 60 लोग हुए लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रधान डाकघर में रविवार को आधार पंजीकरण व संशोधन के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी के निर्देशन में दो काउंटरों पर करीब 60 लोगों ने आधार सेवा का लाभ लिया। इससे नौकरीपेशा लोगों को खासी सुविधा हो गई।
आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग रविवार को प्रधान डाकघर पहुंचे और टोकन लेकर अपना आधार पंजीकरण व संशोधन कराया। इस विशेष सुविधा के शुरू होने के बाद अब लोग रविवार को भी नया आधार पंजीकरण और पुराने कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी त्रुटियों को संशोधित कराने का काम आसानी से करा सकेंगे। इससे खासतौर पर व्यापारियों, दुकानदारों, छात्र-छात्राओं सहित नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।