फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck hits car on Highway 44; seven people, including the driver, injured.

Lalitpur News: हाईवे-44 पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार चालक सहित सात लोग घायल

Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car on Highway 44; seven people, including the driver, injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के यूपी-एमपी बॉर्डर पर स्थित अमझरा घाटी के पास शनिवार की रात को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कार सवार सभी लोग थाना बानपुर क्षेत्र के अजयपार धार्मिक क्षेत्र से वापस लौट रहे थे।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम सलैया निवासी 40 वर्षीय मेहरवान, 30 वर्षीय तिलक, 26 वर्षीय रोहित, 28 वर्षीय रूपेश, 23 वर्षीय अर्जुन अपने साथी मध्य प्रदेश के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम सीपर निवासी 25 वर्षीय गोलू के साथ किराए की कार लेकर थाना बानपुर के साथ स्थित अजयपार नदी से जल भरने के लिए शनिवार को गए थे। रात को सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। अभी वह लोग थाना नाराहट अंतर्गत यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित अमझरा घाटी के समीप हाईवे-44 पर पहुंचे थे। तभी सागर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। कार चालक गोलू की हालत गंभीर होने पर उसे मध्य प्रदेश के सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जबकि अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां तिलक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
फसलों में कीट मारने के लिए अजयपार गए थे जल लेने
घायलों ने बताया कि खरीफ फसल में हो रहे कीटों को मारने के लिए वह सभी लोग थाना बानपुर क्षेत्र में अजयपार के समीप स्थित धार्मिक स्थल से जल लेने गए थे। मान्यता है कि इस स्थान का जल लाकर फसल में छिड़काव करने पर सभी प्रकार के कीट मर जाते हैं। जल लेकर वह वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed