सिपाही ने मारे थप्पड़, VIDEO: मेडिकल परीक्षण के लिए युवक को अस्पताल ले गया था पुलिसकर्मी, वहीं पर की मारपीट
जिला मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पुलिसकर्मी ने एक युवक को चार तमाचे मारे। नशे में गाली देने पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की दोपहर पुलिस के साथ मेडिकल कराने पहुंचे एक युवक को पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक चार तमाचा जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
शनिवार को कोतवाली सदर अंतर्गत एक मोहल्ले के युवक को कोतवाली पुलिस शांति भंग के आरोप में पकड़कर लाई। यहां आवश्यक कार्रवाई करने के बाद एक पुलिसकर्मी व होमगार्ड के साथ युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और युवक को एक के बाद एक चार तमाचे मार दिए। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बार्ड में अचानक हुई इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच करने की बात कह रही है। वहीं पुलिसकर्मी के आपा खोकर युवक को तमाचा मारने को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक नशे में था और वह मेडिकल परीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ सहित पुलिसकर्मी को गालियां दे रहा था।
जिसको रोकने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिसकर्मी आपा खो बैठा था और उसने युवक को तमाचा मार दिए थे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।