फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Treatment at full capacity to begin soon in the 300-bed building.

Lalitpur News: तीन सौ बेड की इमारत में जल्द शुरू होगा पूर्ण क्षमता से इलाज

Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Treatment at full capacity to begin soon in the 300-bed building.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की 300 बेड की नई इमारत को जल्द ही पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी यहां ओपीडी और दो वार्ड ही चल रहे हैं। पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने के बाद मरीजों को ऑपरेशन और इलाज के लिए पुराने भवन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए भवन में सभी प्रमुख विभागों के ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मेडिकल कॉलेज की दस मंजिला नई इमारत पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में सीमित सुविधाओं के चलते मरीजों को उपचार के लिए नए और पुराने भवन के बीच जाना पड़ता है। अब कॉलेज प्रशासन ने नए भवन को पूरी क्षमता से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आवश्यक संसाधन और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

140 नर्सों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू
नई इमारत के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 140 नर्सों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। नर्सों की तैनाती के साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी पूरी की जाएंगी। आधुनिक उपकरणों से लैस वार्ड और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को भी राहत मिलेगी। इससे ललितपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने और रेफर किए जाने के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
----------------------------

आठ ऑपरेशन थिएटर की सुविधा
300 बेड की इमारत में आधुनिक सुविधाओं से लैस आठ ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें सर्जरी के दो, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी के एक-एक ऑपरेशन थिएटर के अलावा अन्य ओटी और एक रिजर्व ओटी शामिल है। इनके शुरू होने से मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।
------------------
पुराने और नए भवन के बीच आवागमन होगा आसान
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन से 300 बेड वाले नए भवन तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए सीसी सड़क बनाई गई है। परिसर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाईमास्ट, स्ट्रीट और सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। खाली और गड्ढायुक्त स्थानों को इंटरलॉकिंग ईंटों से दुरुस्त किया जाएगा, जिससे मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में परेशानी न हो।
------------------

300 बेड वाले भवन को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी चल रही है। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद करीब एक माह में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed