फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Constable slaps youth four times at medical college.

Lalitpur News: अज्ञात की पहचान को पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से किया संपर्क

Mon, 10 Aug 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Constable slaps youth four times at medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम मैगुआ के पास रेल पटरी पर मिले 30 वर्षीय अज्ञात युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने समीपवर्ती मध्य प्रदेश के थाना पुलिस से संपर्क किया। मृतक के हाथ पर गुदे नाम के आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया।

जाखलौन से धौरा की ओर अप रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1019/ 21-23 के मध्य ग्राम मैकुआ के पास शनिवार की सुबह पटरी पर एक करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। उसकी जेब से एक पुराना कार्ड मिला था, जिस पर निरंजन धर्म कांटा स्टेशन रोड जाखलौन लिखा है। इसके साथ उसके हाथ पर देवेंद्र एन नाम गुदा हुआ मिला था। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से जानकारी प्राप्त कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाना क्षेत्र से सटे समीपवर्ती मध्य प्रदेश के थाना क्षेत्र से संपर्क किया और हाथ पर गुदे नाम के आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों के साथ-साथ समीपवर्ती एमपी क्षेत्र में भी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। उम्मीद है कि जल्द ही मृतक की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed