पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused arrested and sent to jail in the case of a young man committing suicide due to harassment.

Lalitpur News: प्रताड़ना से तंग आए युवक के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested and sent to jail in the case of a young man committing suicide due to harassment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार। उधार में लिए रुपये वापस न करने और प्रताड़ना से तंग आए युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

थाना बार अंतर्गत ग्राम सेमराभागनर निवासी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 28 जून की रात करीब 9:30 बजे उसके चचेरे भाई विशाल राजपूत ने बताया कि नीलेंद्र राजा निवासी बानपुर के द्वारा पांच लाख रुपये उधार लिए गए थे, रुपये वापस नहीं करने की प्रताड़ना से तंग आकर पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। उसके भाई विशाल ने विपक्षी की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी मौत के कारणों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड आत्महत्या से पहले किया। पुलिस ने आरोपी नीलेंद्र राजा के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed