पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trolley carrying pilgrims returning from Kareela overturns; woman dies.

Lalitpur News: करीला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, महिला की मौत

Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Trolley carrying pilgrims returning from Kareela overturns; woman dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्रॉली जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में पलट गई। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के करीला में धार्मिक आयोजन से लौट रहे थे। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों व चार महिलाओं समेत 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महरौनी क्षेत्र के ग्राम भौंरदा निवासी लाखन सिंह ने मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के धार्मिक स्थल करीला में कथा व भंडारा का आयोजन किया था। इस पर वह अपने परिवार, रिश्तेदारों व गांव के लोगों के साथ रविवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली से गया था। करीला में धार्मिक अनुष्ठान कर सभी श्रद्धालु सोमवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रात लगभग दो बजे उनका ट्रैक्टर जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में ही पहुंचा था कि अचानक से ट्रैक्टर चालक लाखन सिंह को झपकी लग गई जिससे अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग मुड़ गया। इससे ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए।
विज्ञापन

घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार सुनकर पास के ही गांव के लोग वहां पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। यहां चिकित्सकों ने बेबी राजा (35) को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह हुए हैं घायल
ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों व चार महिलाओं समेत 15 लोग घायल हुए हैं, इनमें काशीराम (55), आराध्या (8), पुष्पा राजा (60),अंजली राजा (26), बड़ी दुलईया (54), राजेंद्र (14), मंझली बहू (65), सरोज राजा (45), वीरपाल राजा (22), अंश (13), आरिस (11), नवाजिस (12), पूजा (24), टिंकू राजा (24), लवकुश ( 18 ) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed