{"_id":"6a4437aa7e315b23d60e563d","slug":"rains-begin-108-lakh-quintals-of-wheat-still-lying-at-procurement-centers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158905-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश शुरू, अब भी क्रय केंद्रों पर पड़ा 1.08 लाख क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश शुरू, अब भी क्रय केंद्रों पर पड़ा 1.08 लाख क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गेहूं खरीद बंद हु़ए 15 दिन बीतने के बाद अब भी क्रय केंद्रों पर एक लाख 08 हजार क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। वहीं किसानों का अब भी 12.16 करोड़ रुपये का भुगतान भी बाकी रह गया है।
जनपद में गेहूं खरीद पंद्रह जून को बंद हो गई थी और जनपद में स्थापित 55 क्रय केंद्रों पर 6.90 लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 6,29,875 क्विंटल यानि कुल 91.29 फीसदी गेहूं खरीद की गई है। जिसके सापेक्ष सभी क्रय केंद्रों पर अब तक कुल 5,21, 762 क्विंटल गेहूं का उठान क्रय केंद्रों से किया जा सका है। जबकि अभी भी क्रय केंद्रों पर कुल 1,08,112 क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। वहीं सभी क्रय केंद्रों पर 6,29,875 क्विंटल गेहूं के मूल्य एक अरब 64 करोड़, पांच लाख एक हजार रुपये के सापेक्ष किसानों को अब तक एक अरब 51 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपये का भुगतान हो गया है। जबकि अभी भी किसानों का 12 करोड़ 16 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया जाना जरूरी है। नियम अनुसार बारिश शुरू से पहले यानि 30 जून तक क्रय केंद्र प्रभारी को गेहूं का उठान करवाकर डिपो में जमा करना होता है, ताकि बारिश होने पर खरीद के गेहूं में नमी न आ सके। लेकिन इस बार बारिश शुरू हो गई है और तीस जून को सभी क्रय केंद्रों पर अब भी 1.08 क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। उठान तो हो रहा है, लेकिन धीमी गति होने के चलते अब तक पूरा गेहूं का उठाना नहीं हो पाया हे।
वहीं अमरपुर मंडी में खरीद के गेहूं को टिन शेड के नीचे रखा गया है। यहां टिन शेड के नीचे अधिकांश गेहूं की बोरियां को तिरपाल व पॉलीथिन से ढककर भी रखा गया है, ताकि बारिश की बौछारें इन बोरों पर न पड़े, हालांकि बहुत सी गेहूं से भरी प्लास्टिक वाली बोरियों को ढका नहीं गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
खरीद के गेहूं का उठान लगातार हो रहा है। किसानों से खरीद का भुगतान भी किया जा रहा है।
-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।