सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Action will be taken against ASHAs who do not reside within their designated work areas.

Lalitpur News: कार्यक्षेत्र में निवास न करने वाली आशाओं पर होगी कार्रवाई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against ASHAs who do not reside within their designated work areas.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण, हाई रिस्क प्रग्नेंसी, प्रसव पूर्व जांच समय पर नहीं हो पा रहीं हैं। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में अब कार्य क्षेत्र में निवास न करने वाली आशाओं को चिह्नित कर हटाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच की जाएगी।
बीते माह आयोजित हुई जिला स्तरीय समीक्षा में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) चिह्नीकरण औसत से अधिक कम पाया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गर्भधारण के बाद पंजीयन की संख्या का लगभग 15 फीसदी एचआरपी चिह्नीकरण होना चाहिए। लेकिन, लक्ष्य 15 फीसदी के सापेक्ष महज 11.17 ही की जा सकी है। इसके अलावा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, शिशु टीकाकरण, गर्भधारण के बाद पंजीयन में कमी समेत अन्य कार्यक्रम में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने इन कार्यक्रम की लगातार निगरानी कर लक्ष्य प्राप्त करने और योजनाओं का लाभ देने के लिए कमर कस ली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आशाएं अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रह रहीं हैं। महज किसी कार्यक्रम में ही जाती हैं। इससे गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीयन, जांच व एचआरपी, टीकाकरण, देखभाल आदि अन्य कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में न रहने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---
अपने कार्य क्षेत्र में निवास न करने वाली आशाओं को चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही हटाया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed