{"_id":"6a38466e12f532a87600a684","slug":"bike-loses-control-and-falls-into-a-gorge-youth-critically-injured-lalitpur-news-c-131-1-ltp1025-158374-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। कस्बा बार के लड़वारी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास रविवार शाम खाई में गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
भैलोनीसूवा गांव निवासी अरभान अहिरवार (27) शाम करीब 6 बजे कस्बा बार से अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही अरभान लड़वारी रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के समीप पहुंचा, तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सड़क पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर से अरभान की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक को लहूलुहान हालत में देख राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस, डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
उपनिरीक्षक विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार पहुंचाया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर गहरी खाइयां खोदकर बिना किसी बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर के छोड़ दिया गया है। आए दिन हो रहे इन हादसों के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं।