सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sports grounds to be built in 304 Gram Panchayats; youth talent to be honed.

Lalitpur News: 304 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान, युवाओं की निखरेगी प्रतिभा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds to be built in 304 Gram Panchayats; youth talent to be honed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी है। खेल मैदानों से वंचित ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 304 ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
जिले में छह ब्लॉक में 415 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें बीते वर्ष शासन के निर्देश पर 111 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया गया था। जिससे इन क्षेत्रों के युवाओं की खेल प्रतिभा निखर रही थी। कई युवाओं में दौड़ समेत आदि खेलों में गांव से लेकर जिले तक का प्रतिनिधित्व किया। मगर इस सुविधा से जिले की 304 ग्राम पंचायतें अछूती रह गईं थीं। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में युवाओं को खेल अभ्यास के लिए परेशानी बनी हुई थी। ऐसे में इधर-उधर भटना पड़ता था। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर असर पड़ता था। अब जिला प्रशासन ने खेल मैदान से वंचित ग्राम पंचायतों में भी निर्माण कराने की पहल की है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज व विभाग ने खेल मैदान के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 304 ग्राम पंचायतों से खेल प्रस्ताव मांगे गए हैं। इससे युवाओं को सुविधा मिल सकेगी। गांव में ही खेल प्रतिभा निखारने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीएम के निर्देश पर खेल मैदान से वंचित ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन्हें स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - कुंवर सिंह, यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed