{"_id":"6a3844d109a0ca3ed1079641","slug":"encroachment-has-resumed-due-to-the-apathy-of-the-municipal-administration-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158371-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पालिका प्रशासन की उदासीनता से फिर शुरू हो गया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पालिका प्रशासन की उदासीनता से फिर शुरू हो गया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होने के चलते तुवन मंदिर मैदान की बाउंड्री के बाहर हटाया गया अतिक्रमण फिर से होने लगा है। यहां बनाए गए नवीन पेवर ब्रिक्स के फुटपाथ पर फिर से रेहड़ी डिब्बा रखकर अतिक्रमण होने लगा है। वहीं, सिंचाई विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार को नहर किनारे अतिक्रमण को रोकने के लिए जालियां लगवाना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते बिना किसी व्यवधान के तुवन मंदिर के बाहर सड़क किनारे फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण चंद घंटों में ही हटा दिया गया था। यहां तक कि यहां फुटपाथ पर गिट्टी, बजरी डालकर यहां पेवरब्रिक्स भी बिछा दिए गए थे। वहीं तुवन चौराहा पर पुलिया के पास और यहां से नहर किनारे आजादपुरा रोड पर से भी रेहड़ी, डिब्बा, ठेला वालों को भी हटा दिया गया था। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कुछ घंटों बाद ही तुवन प्रांगण की बाउंड्री के बाहर नवीन पेवर ब्रिक्स के फुटपाथ पर फिर से अतिक्रमण होने लगा है। यहां फिर से फुटपाथी डिब्बों, रेहड़ी व ठेला वालों द्वारा अपनी अपनी दुकानों को रखना शुरू कर दिया गया है। हालांकि तुवन चौराहा पर नहर की पुलिया के पास और आजादपुरा की ओर नहर की पुलिया के किनारे अब सिंचाई विभाग ने अपनी जगह चिह्नित करते हुए यहां अतिक्रमण को रोकने के लिए जालियां लगाना शुरू कर दिया है।
00000000000
रेहड़ी और खोखा रखने वालों को स्थान चिह्नित कर उन्हें वहां शिफ्ट कराया जाएगा।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद