{"_id":"6a3841c6106c71b23505de5c","slug":"stoppage-of-khajuraho-bound-trains-at-dailwara-shortage-of-auto-rickshaws-to-cause-inconvenience-to-passengers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158379-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खजुराहो वाली ट्रेनों का ठहराव दैलवारा, ऑटाे की कमी से यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खजुराहो वाली ट्रेनों का ठहराव दैलवारा, ऑटाे की कमी से यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते टीकमगढ़-खजुराहो जाने वाली ट्रेनें एक जुलाई से एक सप्ताह के लिए ललितपुर नहीं आकर दैलवारा स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहरेंगी। लेकिन दैलवारा स्टेशन पर ललितपुर तक दस किलोमीटर आने जाने के लिए सड़क वाहनों की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
यार्ड रिमॉडलिंग के काम होने के चलते एक जुलाई से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके साथ ही खजुराहो जाने वाले कुछ ट्रेनों को ललितपुर स्टेशन न लाकर दैलवारा स्टेशन से कॉड लाइन के माध्यम से न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन होते हुए टीकमगढ़, खजुराहो के लिए संचालित किया जाएगा। इसकेे चलते इन ट्रेनों को दैलवारा रेलवे स्टेशन पर ही अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। हालांकि, खजुराहो जाने व आने वाली अन्य ट्रेनों को बदले रूट से निकाला जाएगा।
रेलवे की ओर से भले ही इन ट्रेनों का दैलवारा स्टेशन पर ठहराव किया गया है, लेकिन दैलवारा स्टेशन से ललितपुर आने व जाने के लिए ऑटो, टैंपो के इंतजाम नहीं होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रात्रि की ट्रेनों के ठहराव के समय परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी।