सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant woman's condition deteriorates after arriving at maternal home; dies.

Lalitpur News: मायके आई गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's condition deteriorates after arriving at maternal home; dies.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम नौहरकलां में मायके आई गर्भवती 28 वर्षीय शिवानी रैकवार निवासी पृथ्वीपुर मध्यप्रदेश की शनिवार की देर शाम को अचानक हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
मृतका के पति मनोहर रैकवार ने बताया कि उसकी पत्नी शिवानी सात माह की गर्भवती थी। करीब 15 दिन पूर्व अपने मायके आई थी। 2-3 दिन से उसको बीपी की समस्या होने लगी थी। तब वह नौहरकलां आ गया था। शिवानी का इलाज जखौरा और ललितपुर में कराया जा रहा था। शनिवार की शाम को शिवानी को फिर से बीपी की समस्या हुई और वह अचेत हो गई। आनन फानन वह लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति मनोहर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed