{"_id":"6a7cda1e6c8a24d26d095784","slug":"allegations-of-using-substandard-materials-in-the-construction-of-the-government-inter-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1016-161181-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना। तहसील महरौनी की ग्राम पंचायत गौना में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में घटिया किस्म की सीमेंट, ईट और स्टोन डस्ट का असंतुलित मिश्रण लगाया जा रहा है।बीम की ढलाई में सरकारी मानकों से कम एमएम का सरिया इस्तेमाल हो रहा है जिससे ढांचा बेहद कमजोर बन रहा है। दीवारों के निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईटें भी गुणवत्ताहीन और बहुत कमजोर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इमारत भविष्य में सैकड़ो बच्चों के अध्ययन का केंद्र बनेगी। यदि निर्माण की गुणवत्ता यही रही तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। यह सीधे तौर पर छात्र-छात्राओं के भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की किसी टीम से तत्काल निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं घटिया निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा कर मानकों के अनुसार काम पूरा कराने की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, बीरेंद्र झा आदि मौजूद रहे।