फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private teacher murder case: Four police teams search for attackers

प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड : पुलिस की चार टीमें हमलावरों की तलाश में जुटीं

Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Private teacher murder case: Four police teams search for attackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुरानी रंजिश के चलते स्कूल से घर लौटते समय रास्ते मे एकराय होकर किए गए हमले में गंभीर घायल प्राइवेट शिक्षक की मौत के मामले में हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है।
10 अगस्त की दोपहर कचनौंदा कलां स्थित स्कूल से छह वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से घर लौटते समय कोतवाली सदर के ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय प्राइवेट कॉलेज शिक्षक अभय लोधी पर ग्राम खोखरा के पास आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने एकराय होकर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल अभय लोधी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया था। हमले का आरोप अभय लोधी के जीजा के परिवारवालों और उनके साथियों पर पुरानी रंजिश को लेकर लगा था। काेतवाली पुलिस ने अभय के साले साले केहर सिंह की तहरीर पर तुलसी, चंदन, मोरसिंह, मनोहर निवासी ग्राम झरकौन कोतवाली सदर और राजेश, देवेंद्र निवासी ठाठखेड़ी थाना सहराई मध्य प्रदेश सहित अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

झांसी में भी हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, लेकिन ग्वालियर ले जाते समय 11 अगस्त को रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराओं की बढ़ोतरी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मौके से पिकअप के साथ पकड़े गए युवक से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर से दो टीमें सहित कुल चार टीमें गठित कीं। गठित की गई टीमें हमलावरों की तलाश में संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश में डेरा डाले हुए है और एमपी के आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल में कुछ महत्वपूर्ण व चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे हैं। इन तथ्यों को लेकर पुलिस टीमें जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली की दो टीमें और एसओजी, सर्विलांस की टीमों सहित कुल चार टीमें गठित की गईं हैं। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकता था खूनी खेल
परिजनों के मुताबिक अभय और उसके परिजनों ने पुरानी रंजिश होने पर बार-बार जान से मारने का प्रयास करने सहित जान को खतरा होने की शिकायतें पुलिस से की थीं। उन्हें आशंका थी कि आरोपी उनके परिजनों को जान से मार सकते हैं। बावजूद इसके शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते रहे। आखिरकार 10 अगस्त की दोपहर को स्कूल से लौटते समय अभय पर हमला कर दिया जिससे 11 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

------------
आंखों के सामने पिता की हत्या से सदमे में मासूम बेटी
ग्राम झरकौन निवासी प्राइवेट शिक्षक अभय सिंह पर बेटी को लेकर स्कूल से लौटते समय ग्राम खोखरा के पास जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना ने उसकी मासूम बेटी भाग्यश्री के मन पर गहरा असर छोड़ा है। घटना के समय पुत्री ने अपनी आंखों के सामने पिता को खून से लथपथ देखा। अचानक हुई इस घटना से वह बुरी तरह से डर गई है। पिता को खोने के बाद परिवार में मातम पसरा है और मासूम बेटी बार-बार अपने पिता को याद करते हुए रो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed