{"_id":"6a7cda102a5fb7980d077604","slug":"construction-of-sub-health-centre-in-baraudia-stalled-due-to-lack-of-land-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-161188-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बरौदिया में भूमि के अभाव में फंसा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बरौदिया में भूमि के अभाव में फंसा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लाॅक बिरधा अंतर्गत ग्राम बरौदिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भूमि के अभाव में अटका हुआ है। पूर्व में भूमि चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन गोचर की भूमि होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भूमि विभाग को नामांतरित की जाएगी। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ग्राम बरौदिया प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। अस्पताल के भवन के लिए शासन ने 41 लाख रुपये की राशि भी जारी कर दी है। कार्यदायी संस्था भी चिन्हित कर ली गई है। लेकिन, भूमि के अभाव में अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य अटक गया है। कारण पूर्व में चिन्हित भूमि गोचर की होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। अस्पताल का भवन न बनने से ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही संसाधनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अन्य स्थान पर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-- -
ग्राम बरौदिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हितीकरण की प्रक्रिया चल रही है। अधिग्रहण होते ही निर्माण किया जाएगा।
- राजकुमार नायक, कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत