{"_id":"6a7cd9ccc8e1b726cd0a7491","slug":"student-suicide-case-mother-alleges-daughter-took-her-own-life-due-to-torture-by-the-teacher-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161185-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा आत्महत्या प्रकरण : मां ने लगाए आरोप, कहा शिक्षक के टार्चर करने पर पुत्री ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा आत्महत्या प्रकरण : मां ने लगाए आरोप, कहा शिक्षक के टार्चर करने पर पुत्री ने दी थी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चार दिन पूर्व छात्रा नंदनी के आत्महत्या करने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। मां ने स्कूल के शिक्षक पर एक्सट्रा कोचिंग देने के नाम पर स्कूल की तीसरी मंजिल पर ले जाकर टार्चर करने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम उत्तमधाना निवासी 17 वर्षीया कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी ने 8 अगस्त को घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। स्कूल से घर लौटकर आने के बाद उसने घरवालों को खाना परोसा था और रात को अपनी मां सोना से पढ़ाई करने के बाद सोने की बात कही थी। देर रात को जब सोना नींद से जागी थी तो नंदनी दुपट्टे के फंदे पर लटकती मिली थी। बुधवार को इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब मां सोना ने एक शिकायती पत्र थाना जाखलौन पुलिस को दिया। जिसमें उसने बताया कि 8 अगस्त को उसकी बेटी नंदनी प्रतिदिन की भांति सुबह स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह वापस घर लौटी तो उसने बताया था कि एक शिक्षक उसे और उसकी एक सहपाठी को स्कूल की तीसरी मंजिल पर एक घंटे एक्सट्रा कोचिंग देने का आश्वासन देकर ले गए थे। यहां पर शिक्षक ने उसे टार्चर व प्रताड़ित किया। शिकायती पत्र में मृतका की मां ने कहा कि इस कारण से उसकी पुत्री नंदनी ने रात के समय फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पत्र में स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पत्र में यह भी बताया गया है कि 9 अगस्त की रात को जब वे लोग पुत्री को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तब स्कूल की एक गाड़ी रास्ते में आई थी और देखकर बिना कुछ कहे लोग वहां से चले गए थे। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
अवकाश के दिन रविवार को टेस्ट के लिए स्कूल बुलाने के भी लगाए आरोप
मृतका की मां सोना ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को एक घंटे की एक्सट्रा क्लास देने के बहाने स्कूल की तीसरी मंजिल पर ले जाने के साथ-साथ 9 अगस्त को रविवार होने के बाद भी स्कूल में टेस्ट के लिए बुलाया था। लेकिन नंदनी ने 8 अगस्त की रात को ही आत्महत्या कर ली थी।