फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Baby crocodile found near pond; villagers caught it and informed the Forest Department.

Lalitpur News: तालाब किनारे मिला मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

Thu, 13 Aug 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Baby crocodile found near pond; villagers caught it and informed the Forest Department.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। जखौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सीरोनकलां स्थित तालाब के किनारे बुधवार को मगरमच्छ का बच्चा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में बेतवा नदी में छोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सीरोनकलां के तालाब में पिछले काफी समय से दो बड़े मगरमच्छ भी मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि तालाब में आने वाले कई जानवरों को मगरमच्छ अपना शिकार बना चुके हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने तालाब के किनारे मगरमच्छ के बच्चे को घूमते देखा। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के बाद वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed