{"_id":"69b08455b13ef1af810c9bec","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-tractor-collision-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152861-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा का इलाज कराकर चचेरे भाई संग आते समय कैलगुंआ तिराहा पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी से घर लौटकर आते समय नेशनल हाईवे-44 कैलगुंआ चौराहे के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 20 वर्षीय सौरभ निवासी ग्राम पटऊआ थाना पाली की मौत हो गई और 60 वर्षीय हल्के और 35 वर्षीय मुकेश घायल हो गए।
मृतक के चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि हल्के पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। करीब चार दिन पूर्व बीमार हल्के को उसका भतीजा 35 वर्षीय मुकेश अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय सौरभ अपने साथ मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए थे। सोमवार को चिकित्सकों ने हल्के को घर ले जाने की इजाजत दे दी। मंगलवार की सुबह हल्के को बाइक पर बैठाकर सौरभ और मुकेश घर लेकर आ रहे थे। अभी वह लोग झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर कैलागुआ चौराहे के ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां घायल सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हल्के की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया। मुकेश को मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर मृतक व घायलों के परिजनों अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos