सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of a young man found hanging from a tree by a rope noose in the field.

Lalitpur News: खेत पर पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree by a rope noose in the field.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गुरसौरा निवासी 21 वर्षीय राघवेंद्र ने रविवार सुबह खेत पर खिन्नी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के मौसेरे भाई सलमान लोधी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे राघवेंद्र खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब सुबह 8 बजे राघवेंद्र खिन्नी के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर गांव वालों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था और खेती-किसानी करता था। मौसेरे भाई सलमान ने यह भी बताया कि घटना से पहले राघवेंद्र ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मोबाइल का पासवर्ड साझा करते हुए संदेश भी पोस्ट किया था। सलमान लोधी ने आशंका जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed