सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of Youth Who Went Fishing Found in Rohini Dam

Lalitpur News: मछली पकड़ने गए युवक का शव रोहिणी बांध में मिला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Who Went Fishing Found in Rohini Dam
विज्ञापन
पुलिस और परिजनों ने जताई डूबने से मौत की आशंका
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा निवासी 27 वर्षीय रेशु का शव बृहस्पतिवार सुबह समीप स्थित रोहिणी बांध में उतराता मिला। वह बुधवार शाम करीब चार बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा।पुलिस के मुताबिकए प्रथम दृष्टया मौत का कारण पानी में डूबना प्रतीत हो रहा है।
परिजनों के अनुसार, देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बांध में शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पर परिजन और थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि मछली पकड़ते समय वह बांध के गहरे पानी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। करीब पांच वर्ष पहले उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह बहनों के ससुराल में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed