सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against unknown persons after fire breaks out in a Sahariya tribal's hut.

Lalitpur News: सहरिया आदिवासी के टपरे में आग लगने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown persons after fire breaks out in a Sahariya tribal's hut.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सहरिया आदिवासी के टपरे में आग लगा देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कहा कि पीड़ित ने बताया कि टपरे में आग किसने लगाई यह उसने नहीं देखा। टपरे में आग लगाने का आरोप राज्यमंत्री की पुत्री और उसके साथियों पर युवक ने लगाया था।
काेतवाली सदर अंतर्गत ग्राम महर्रा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हंगामा हुआ था और आदिवासी सहरिया युवक के टपरे में आग लगाने की घटना हुई थी। इस घटना में पीड़ित ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्री व उसके साथियों पर आग लगा देने के आरोप लगाए थे। इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार ने बताया कि महेंद्र आदिवासी के द्वारा कोतवाली सदर में तहरीर दी गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसके टपरे में किसी ने आग लगा दी। आग किसने लगाई यह उसके द्वारा नहीं देखा गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस प्रकरण में यह भी पता चला है कि ग्राम महर्रा में राज्यमंत्री की पुत्री सीमा पंथ के द्वारा अपनी निजी जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा था। उसके मध्य से सहरिया जाति के लोगों के द्वारा रास्ता का प्रयोग किया जा रहा था, जबकि वहां पर कोई रास्ता नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य होंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed