{"_id":"69d56e707229e716720461b8","slug":"census-2027-household-survey-to-begin-on-may-22-district-divided-into-2388-blocks-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-154390-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2027 : 22 मई से शुरू होगा हाउसहोल्ड सर्वे, जिले को 2388 ब्लॉकों में बांटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना 2027 : 22 मई से शुरू होगा हाउसहोल्ड सर्वे, जिले को 2388 ब्लॉकों में बांटा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
2357 सर्वेयर और 631 सुपरवाइजर तैनात, 22 मई से 20 जून तक घर-घर होगा सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण का हाउसहोल्ड सर्वे 22 मई से शुरू होगा। इसके लिए जिले को 2388 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। सर्वे कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 2357 सर्वेयर और 631 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
सर्वेयरों को प्रशिक्षित करने के लिए 66 बैच बनाए गए हैं, जिन्हें तहसील स्तर पर तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 42 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें 15 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सात से 21 मई के बीच सभी सर्वेयरों की आईडी जनरेट की जाएगी, जिससे वे मोबाइल एप के माध्यम से डेटा फीड कर सकेंगे।
इस बार जनगणना पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सर्वेयर घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाएंगे। प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
-- -- -- -- -- --
खुद भी भर सकेंगे अपना विवरण
जनगणना में इस बार स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। सात मई से 21 मई तक स्व-गणना पोर्टल खुला रहेगा। इच्छुक परिवार के सदस्य पोर्टल पर लॉगिन बनाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। सर्वेयर के घर आने पर पोर्टल से प्राप्त आईडी दिखानी होगी। सर्वेयर उस आईडी को दर्ज कर डेटा को सिस्टम से जोड़ देंगे। इससे समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी जानकारी
सर्वे के दौरान 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और रहन-सहन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
22 मई से शुरू होने वाले इस अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिजिटल माध्यम से की जा रही इस गणना से सटीक आंकड़े शीघ्र प्राप्त हो सकेंगे।
अंकुर श्रीवास्तव, एडीेएम/ प्रभारी जिला जनगणना अधिकारी
Trending Videos