सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Home Guard recruitment exam will be held at eight examination centres in the district

Lalitpur: जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3120 अभ्यर्थी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियां करने में जुटा हुआ है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और कंट्रोल रूम के जरिए नजर रखी जाएगी। 

Lalitpur: Home Guard recruitment exam will be held at eight examination centres in the district
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो-दो पालियाें में किया जाएगा।
Trending Videos



सीसीटीवी के जरिए निगरानी
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियां करने में जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस बल के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रहेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और कंट्रोल रूम के जरिए नजर रखी जाएगी। वहीं परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, नेहरू महाविद्यालय भाग-एक और नेहरू महाविद्यालय भाग-दो शामिल है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, पीएन इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद शेष विद्यालयों में 384-384 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र
होमगार्ड भर्ती की यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट दी जाएगी। इसमें सही जवाब वाले विकल्प पर बाॅल पेन से गोला भरना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता के लिए परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed