सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8,190 quintals of wheat were procured at eight procurement centres, and a payment of Rs 15.58 lakh was made

Lalitpur News: आठ क्रय केंद्रों पर हुई 8,190 क्विंटल गेहूं की खरीद, 15.58 लाख का हुआ भुगतान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
8,190 quintals of wheat were procured at eight procurement centres, and a payment of Rs 15.58 lakh was made
विज्ञापन
121 किसानों से हुई खरीद, कई केंद्रों पर तकनीकी कारणों से काम प्रभावित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में गेहूं खरीद की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। 47 प्रस्तावित क्रय केंद्रों में से अब तक केवल 38 केंद्र स्थापित हो सके हैं, जबकि महज आठ केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। इन केंद्रों पर अब तक 121 किसानों से 8,190 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
खाद्य विभाग के पांच केंद्रों पर 3,080.90 क्विंटल और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के तीन केंद्रों पर 5,100.75 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इस तरह कुल खरीद 8,196.50 क्विंटल तक पहुंच गई है। क्रय केंद्रों से अब तक 1,385 क्विंटल गेहूं का उठान भी किया जा चुका है। किसानों से खरीदे गए गेहूं का कुल मूल्य 213.52 लाख रुपये है। इसके सापेक्ष अब तक 15.58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 197.94 लाख रुपये का भुगतान शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
तकनीकी अड़चनों से अटकी खरीद
पीसीएफ के 20 क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध होने के बावजूद खरीद शुरू नहीं हो सकी है। विभाग के पास 66,772 बोरे मौजूद हैं, लेकिन इनके ऑनलाइन दर्ज न होने से प्रक्रिया प्रभावित रही। इसके अलावा कई केंद्रों पर जियो टैगिंग पूरी न होने के कारण भी खरीद शुरू नहीं हो पाई। हालांकि मंगलवार तक अधिकांश केंद्रों पर जियो टैगिंग और बोरों की ऑनलाइन एंट्री का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे जल्द ही इन केंद्रों पर खरीद शुरू होने की संभावना है।
---------------------
अधिकारियों का दावा, जल्द बढ़ेगी रफ्तार
जिला खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी क्रय एजेंसियों को खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसान आसानी से अपनी उपज केंद्रों पर बेच सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य केंद्रों पर भी खरीद शुरू हो जाएगी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed