सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Four days later, the theft remains unsolved; investigation limited to suspects

Lalitpur: चार दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, संदिग्धों तक सिमटी जांच, 3 अप्रैल को हुई थी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन चार दिन बाद भी चोर नहीं पकड़े गए।

Lalitpur: Four days later, the theft remains unsolved; investigation limited to suspects
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

शहर में मोहल्ला नई तहसील के पीछे पिसनारी स्थित एक मकान में 3 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की कार्रवाई फिलहाल संदिग्धों की पहचान तक ही सीमित है और चोर अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
Trending Videos


पिसनारी निवासी मोहम्मद शहीद के सूने मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से चांदी के जेवरात और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन चार दिन बाद भी न तो चोर पकड़े जा सके हैं और न ही घटना का खुलासा हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है और उनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed