सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Child dies after falling into a well.

Lalitpur News: मासूम की कुए में गिरने से मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child dies after falling into a well.
विज्ञापन
- खेत पर हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम ककडारी में बृहस्पतिवार को खेत पर गए एक मासूम की कुएं में गिरख्कर पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई।
ग्राम ककडारी निवासी सोहिल रजक (12) पुत्र प्रदीप बृहस्पतिवार को दोपहर में खेत पर गया था। इसी दौरान वह खेत के पास स्थित कुएं में अचानक गिर गया। काफी देर तक जब परिजनों को वह नहीं दिखा तब उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान उसका शव कुएं में उतराता दिखाई दिया। तत्काल ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार



तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी टेटा जमालपुर के पास राजमार्ग पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर कोतवाली में पाक्सो सहित दुराचार का मामला दर्ज है। आरोपी का नाम गोविंद निवासी कस्बा व थाना रन्नौद, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed