सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Clash involving sticks and clubs over gravel washing; case registered against nine people.

Lalitpur News: बजरी धोने के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ लोगों पर मामला दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and clubs over gravel washing; case registered against nine people.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। कोतवाली के ग्राम वर्मा बिहार के मजरा शाहपुर में खेत में बजरी धोने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

एक पक्ष की ओर से ममता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 जून को समय करीब पांच बजे वह अपने खेत पर गई थी। वहां गांव के एक व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से बजरी की सफाई की जा रही थी, जिससे पानी उनके खेत में भर रहा था। विरोध करने पर आरोपी परिजनों के साथ घर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति, पुत्री से मारपीट कर दी। घटना में तीनों को चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस ने हरिसिंह, सुखदेव, सज्जन, रज्जन और रामराजा निवासी वर्मा बिहार मजरा शाहपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष की ओर से हरी सिंह यादव ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में में भी मारपीट का आरेप लगाया है। इसमें पुलिस ने दयाराम, खुशीराम, राम सिंह और देवेंद्र के साले पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed