{"_id":"6a365712f37adebdb00bc839","slug":"cm-yogi-adityanath-says-you-do-not-need-to-borrow-government-is-now-providing-you-with-interest-free-money-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'यूपी के पहले फार्मा पार्क से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले-2017 से पहले ये जिला विकास से दूर था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'यूपी के पहले फार्मा पार्क से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले-2017 से पहले ये जिला विकास से दूर था
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे लिए परिवार के समान है। हम डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के हब के रूप में बुंदेलखंड को भी विकसित करेंगे। उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क ललितपुर जनपद में बनने जा रहा है। हजारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी।
yogi adityanath
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में ₹1766 करोड़ की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले यह जिला विकास से दूर था, लेकिन अब यूपी का पहला फार्मा पार्क यहीं बनकर नवाचार की नई पहचान बना रहा है।
नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क ललितपुर में विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बुंदेलखंड विकास से वंचित था और पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेलता था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर के दौरान कहा कि विकास की प्रक्रिया अनवरत चलेगी, गरीबों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाएं मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगी। सीएम योगी ने कहा कि पूर्वजों ने कहा था किक 'ललितपुर न छोड़ियो, जब तक मिले उधार' अब आपको उधार लेने की आवश्यकता नहीं, अब सरकार आपको ब्याज मुक्त पैसा दे रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे लिए परिवार के समान है। वर्षों से लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम किया गया है। हम डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के हब के रूप में बुंदेलखंड को भी डेवलप करेंगे। उत्तर प्रदेश का पहला Pharma Park ललितपुर जनपद में बनने जा रहा है। हजारों नौजवानों को नौकरी मिलेगी।