{"_id":"6a6668d4becedbc53f023844","slug":"construction-of-the-ror-at-silgan-railway-crossing-will-accelerate-the-flyover-and-rail-doubling-projects-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160242-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर आरओआर के निर्माण से मिलेगी फ्लाई ओवर व रेल दोहरीकरण को गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर आरओआर के निर्माण से मिलेगी फ्लाई ओवर व रेल दोहरीकरण को गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर से बिरारी के लिए फ्लाई ओवर और रेल दोहरीकरण का काम लगभग नब्बे फीसदी तक पूरा हो गया है। हालांकि अभी सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर रेल के ऊपर रेल ब्रिज का निर्माण अभी अधूरा पड़ा हुआ है। इसके निर्माण के बाद फ्लाई ओवर और रेल दोहरीकरण को गति मिल सकेगी और इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
ललितपुर से झांसी और बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण पूरा कर इस पर ट्रेनों का संचालन भी किया जाने लगा है। इसके साथ ही अब रेलवे द्वारा टीकमगढ़-खजुराहो रेल लाइन पर भी वर्तमान में ललितपुर से बिरारी तक 15.8 किलोमीटर लंबी दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। जबकि सिद्धन मंदिर के आगे इसके लिए ललितपुर-बिरारी फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें सिद्धन के पास खपना पुल पर नवीन पुल का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। अब मात्र सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर रेल के ऊपर रेल का निर्माण चल रहा है। रेलवे द्वारा इस रेल दोहरीकरण का निर्माण लगभग 304.44 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। ललितपुर बिरारी खंड पर रेल ट्रैक पर सिलगन क्रॉसिंग पर आरओआर को छोड़कर दोहरीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि बाकी रेल लाइन और पुलों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि ललितपुर यार्ड में पोस्ट एनआई के काम के बाद सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर इस आरओआर के निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे फ्लाईओवर ओर रेल दोहरीकरण को गति मिल सकेगी।
-- -- --
समय से होगा ट्रेनों का संचालन
रेलवे द्वारा ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक रेल दोहरीकरण होने से ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ जाएगी और ट्रेनों का समय से संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- --
नॉन इंटरलॉकिंग में कॉड लाइन से डायवर्ट की गई थीं वंदेभारत समेत कई ट्रेन
दैलवारा से न्यू टाउन ललितपुर स्टेशन तक कॉड लाइन एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है और इस पर मालगाड़ी का संचालन भी उसी समय शुरू हो गया था। अब कॉड लाइन बनने से यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान वंदेभारत समेत कई ट्रेनों को दैलवारा होकर डायवर्ट कर निकाला गया था। वहीं, ललितपुर से बिरारी फ्लाई ओवर का काम अभी चल रहा है। यह फ्लाईओवर बनने से भोपाल से आने वाली ट्रेन यदि ललितपुर में नहीं रुकना है तो सीधे फ्लाई ओवर से न्यू टाउन स्टेशन से होकर टीकमगढ़ की ओर चलाई जा सकेगी। इससे ट्रेनों का समय कम होगा।
-- -- -- -- -
ललितपुर से बिरारी तक फ्लाईओवर व रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। अभी इस रेल खंड में रेल लाइन का अधिकांश निर्माण हो चुका है, जबकि बाकी काम प्रगति पर है। इसी के तहत रेल पुलों का निर्माण भी हो गया है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।