{"_id":"69c971dd1b69b526d50f6dac","slug":"contaminated-drinking-water-raises-concerns-with-muddy-taps-in-many-neighborhoods-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153926-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दूषित पेयजल से बढ़ी चिंता, कई मोहल्लों में नलों से आ रहा मटमैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दूषित पेयजल से बढ़ी चिंता, कई मोहल्लों में नलों से आ रहा मटमैला पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती, आजादपुरा व नेहरूनगर में समस्या, लोग हैंडपंप व कैंपर के पानी पर निर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के कई मोहल्लों में इन दिनों दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नई बस्ती, आजादपुरा, नेहरूनगर समेत कई क्षेत्रों में नलों से मटमैला पानी आ रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
एक ओर जहां शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर नलों से आ रहे गंदे पानी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मटमैला पानी पीने योग्य नहीं होने से लोग हैंडपंपों और निजी बोरिंग के पानी का सहारा ले रहे हैं। कई लोग मजबूरी में कैंपर का पानी खरीदकर पीने को विवश हैं, जबकि नलों के पानी का उपयोग अन्य कार्यों में कर रहे हैं।
मोहल्ला डोंड़ाघाट में रविवार सुबह भी गंदे पानी की आपूर्ति हुई। वहीं नेहरूनगर, सिविल लाइन गांधीनगर और आजादपुरा में पिछले चार-पांच दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया और प्रशासन से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। दूषित पानी के सेवन से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
वर्जन
पानी शुद्ध करने के लिए फिटकरी और ब्लीचिंग डलवाई जा रही है। वार्ड 17 से शिकायत मिलने पर जांच में तीन स्थानों पर फाल्ट मिला, जिसे ठीक करा दिया गया है। जहां भी समस्या की सूचना मिलेगी, वहां टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा। - मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
Trending Videos