{"_id":"6a0cc87a9d75e54262024fdc","slug":"contractual-workers-accuse-junior-engineer-of-exploitation-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156587-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता पर लगाए शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता पर लगाए शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। बांसी एवं जखौरा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता पर संविदा कर्मियों ने शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले दस महीनों में मनमाने तरीके से कई कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया। साथ ही कुछ कथित दलालों के माध्यम से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कराने के आरोप भी लगाए गए हैं। विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाकर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
बताया कि अकुशल कर्मियों से 11 केवी एवं 33 केवी लाइनों पर पोल पर चढ़ाकर 18 घंटे तक कार्य कराया जाता है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर मामला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो जिले के समस्त कर्मचारी उच्च प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन की कॉपी अधीक्षण अभियंता एवं उपखंड अधिकारी बांसी-जखौरा को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
शिकायत पत्र पर निविदा संविदा कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष अवनीश कुमार पाठक, अब्दुल हक, जगभान सिंह, कालूराम, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, बबलू, राजकुमार शर्मा,आनंद, इंद्रपाल, दिनेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
Trending Videos