सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A young man drowned while bathing in the Karakrabal waterfall with his friends

Lalitpur: दोस्तों के साथ करकराबल झरने में नहाते समय डूबा युवक, गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटा प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 19 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों सहित फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Lalitpur: A young man drowned while bathing in the Karakrabal waterfall with his friends
घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दोस्तों के साथ नहाने के लिए करकराबल गए 20 वर्षीय सौरभ सेन निवासी मोहल्ला जुगपुरा नेहरू नगर पानी में डूब गया और लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों सहित फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
Trending Videos


शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी सौरभ सेन मंगलवार की शाम करीब 4-5 बजे थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत बेतवा नदी पर बने करकराबल जल प्रपात पर नहाने के लिए अपने करीब छह दोस्तों के साथ गया था। यहां नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। यह देखकर उसके साथी दोस्तों में हड़कंप मच गया और उन्होंने उसकी पानी में खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना थाना जखौरा पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बेतवा नदी में डूबे सौरभ की तलाश शुरू कराई गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर सौरभ के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोरों के सफल न होने पर पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों को मदद के लिए मौके पर बुलाया। लेकिन पानी में डूबा सौरभ नहीं मिला। वहीं रात का समय होने और अंधेरा होने के चलते टार्च और बड़ी-बड़ी लाइटों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे युवक की खोजबीन कराई गई। लेकिन सफलता नहीं मिली है। अब झांसी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उक्त टीम के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed