{"_id":"6a0c8dd9617c9b63b6024c96","slug":"lalitpur-mla-expressed-displeasure-over-the-deteriorating-power-system-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर विधायक ने जताई नाराजगी, बोले- कौन सी घुट्टी पिलाएं कि अधिकारी काम करने लगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर विधायक ने जताई नाराजगी, बोले- कौन सी घुट्टी पिलाएं कि अधिकारी काम करने लगें
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 19 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सदर विधायक ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ऐसा क्या कारण है कि बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, कैसे काम करोगे, कौन सी घुट्टी पिलाएं कि काम करने लगो।
सदर विधायक बिजली अधिकारियों के साथ बैठक में।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिजली अधिकारियों को हर हाल में 24 घंटे में बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कौन सी घुट्टी पिलाएं जिससे विद्युत अधिकारी काम करने लगें। उन्होंने दो टूक कहा कि बिजली अधिकारी बता दें, काम नहीं कर सकते तो बिजली व्यवस्था आर्मी को सौंप देंगे ।
शहर में करीब एक महीने से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर सदर विधायक ने मंगलवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता प्रथम व द्वितीय समेत जनपद में तैनात अवर अभियंता व उप खंड अधिकारियों को तलब कर जिला पंचायत सभागार में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ऐसा क्या कारण है कि शहर में बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, गांव में नहीं दे पा रहे हैं। लगातार फाल्ट हो रहे हैं। व्यापारी जाम लगाने की धमकी दे रहे हैं। कैसे काम करोगे, कौन सी घुट्टी पिलाएं कि काम करने लगो।
इस दौरान बिजली अधिकारियों ने भी माना कि गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ा जिस वजह से समस्या हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह से सुचारू बिजली आपूर्ति की जाएगी। वहीं सदर विधायक ने कहा कि शिकायत मिल रही है कि लाइनमैन सौ-सौ रुपये वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी खराब स्थिति है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोस्टर के अनुसार बिजली दें। 20 घंटे की जगह 18 घंटे तो हो जाए, लेकिन 17 घंटे नहीं होना चाहिए। उन्होंने शहर में अस्वीकृत हुए बिजली सब स्टेशन के प्रस्ताव को फिर से मांगा, जो लखनऊ जाकर एमडी से स्वीकृत कराएंगे। उन्होंने एक प्रकरण भी बताया कि जिले में ही एक जगह ट्रांसफार्मर बदलने तो पहुंचा, लेकिन तेल कम होने पर ट्रांसफार्मर वापस पहुंचा दिया और फिर जनता से पैसों की मांग भी की। कहा कि पैसे मिल जाएंगे तो क्या ट्रांसफार्मर मेें तेल आ जाएगा। विजिलेंस के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की चरही कुओं, बावड़ी से मोटर लगाकर ग्रामीण भरें तो उनका चालान न काटें, मानवीयता दिखाएं।
....हम जिस वार्ड में रहते उसी में बिजली संकट
सदर विधायक ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वह चौबयाना वार्ड में रहते हैं, लेकिन सारी रात बिजली की आंख मिचौली झेलनी पड़ रही है। कहा, जब विधायक के वार्ड की हालत ऐसी है तो बाकी शहर की हालत क्या होगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था उन्हें ही सुधारनी होगी इसमें डीएम और विधायक क्या कर सकते हैं।
गर्मी में किसी उपभोक्ता का न काटें कनेक्शन
विधायक ने कहा कि बिल भुगतान में जहां समस्या हो उन्हें बताएं वह खुद उपभोक्ता से बात कर भुगतान कराएंगे, लेकिन गर्मी में बरसात के पहले किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटेंगे, चाहे जितना बड़ा भी बकायेदार हो। जैसे ही बरसात शुरू होती है तो बिजली काट दीजिए। वसूली भी हम कराएंगे।
बिजली अधिकारियों से बातचीत करते विधायक...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन