{"_id":"6a0cc8a530ad1e3f490357b3","slug":"robber-bride-gang-busted-eight-arrested-including-five-young-women-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156596-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी न होने वाले युवकों को झांसे में लेकर विवाह कराने और बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात व नकदी लेकर चंपत होने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का थाना बार पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की पांच युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन-तीन आरोपी सोनभद्र और प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी जौनपुर जिले की रहने वाली है।
थाना बार क्षेत्र के ग्राम मर्रौली निवासी रहीश ने 11 मई को चंदौली जिले के जफरपुर गांव निवासी रागिनी से ललितपुर में कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 13 मई की रात रागिनी ने रस्म के नाम पर मीठा हलवा बनाकर उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया और पूरे परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हो गए तो वह घर से 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गई।
मामले में थाना बार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर थाना बार, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रागिनी अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ वारदात को अंजाम देती थी। गिरोह ऐसे युवकों को निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को उदयभान निवासी ग्राम ननौरा थाना जखौरा, पूजा गौतम, विजय कुमार, दिनेश कुमार निवासी राजापुर बीधन थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, बैजंती देवी, आरती निवासी रोप सहिजन कलना थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र तथा किरण पाल निवासी चौरे बेहरा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो शादी न होने वाले युवकों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह की युवतियों से उनकी शादी कराई जाती थी। शादी के बाद मौका पाकर युवतियां खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर देती थीं और घर से जेवरात व नकदी लेकर गायब हो जाती थीं। बाद में चोरी का सामान गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपियों से नकदी और जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,730 रुपये नकद, एक करधौनी, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक चांदी का टीका, लाल मनियों वाला मंगलसूत्र, एक बड़ा और चार छोटे लॉकेट, आठ सोने के मूंगे तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें पांच स्मार्टफोन और दो कीपैड फोन शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिवपुरी का युवक था अगला निशाना
रहीश को शिकार बनाने के बाद गिरोह ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी एक युवक को अगला निशाना बनाया था। उससे दो लाख रुपये लेकर शादी कराने की बात तय हो चुकी थी। विवाह वाराणसी में होना था। इससे पहले ही पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऐसे रची गई रहीश को फंसाने की साजिश
गिरोह के सदस्य साहब सिंह को जानकारी मिली थी कि रहीश की शादी नहीं हुई है और वह विवाह करना चाहता है। इसके बाद उसे फंसाने की योजना बनाई गई। साहब सिंह ने रहीश से संपर्क कर शादी की बात शुरू की और बाद में उसकी मुलाकात बैजंती देवी से कराई। बैजंती देवी ने अपनी पहचान में रागिनी नाम की लड़की होने की बात कही। लड़की को देखने के बाद रहीश शादी के लिए तैयार हो गया। 11 मई को रहीश अपने परिवार के साथ ललितपुर कचहरी पहुंचा, जहां गिरोह के सदस्य पूजा उर्फ रागिनी को लेकर पहुंचे। गिरोह ने योजना के तहत पूजा को रागिनी बताकर पेश किया और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कर कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद रहीश, पूजा उर्फ रागिनी को अपने गांव मर्रौली ले गया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य ललितपुर में ही रुक गए। 13 मई की रात रागिनी ने परिवार को नशीला भोजन खिलाया। सभी के बेहोश होने के बाद वह घर से जेवरात और नकदी लेकर बाहर निकल आई, जहां गिरोह के सदस्य पहले से मौजूद थे। इसके बाद सभी आरोपी ललितपुर लौट आए और चोरी का सामान आपस में बांट लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शादी के नाम पर युवकों को फंसाकर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात और नकदी बरामद हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
Trending Videos