{"_id":"6a6667e73e80495480033e5d","slug":"crisis-in-education-19-government-schools-have-no-teachers-at-all-while-124-rely-on-a-single-teacher-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160250-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर संकट: 19 सरकारी स्कूलों में एक भी नहीं, 124 एकल शिक्षक के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा पर संकट: 19 सरकारी स्कूलों में एक भी नहीं, 124 एकल शिक्षक के भरोसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.30 लाख विद्यार्थियों के लिए 1357 परिषदीय विद्यालय, जल्द समायोजन का दावा
अशोक तिवारी
ललितपुर। जिले में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की कमी से जूझ रही है। हालात यह हैं कि 19 सरकारी स्कूल बिना किसी शिक्षक के संचालित हो रहे हैं, जबकि 124 विद्यालयों में पूरा शिक्षण कार्य सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं लेकिन पर्याप्त शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग अब शिक्षक समायोजन के जरिए इस समस्या के समाधान का दावा कर रहा है।
जिले के छह विकासखंडों और नगरीय क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 866 प्राथमिक, 320 उच्च प्राथमिक और 171 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए करीब 3500 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं लेकिन शिक्षकों का असमान वितरण कई विद्यालयों में गंभीर समस्या बन गया है।
वर्तमान में 19 विद्यालय पूरी तरह शिक्षकविहीन हैं। इनमें 14 प्राथमिक और पांच उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कहीं अस्थायी रूप से शिक्षक भेजे गए हैं तो कहीं छात्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है। इसके बावजूद नियमित शिक्षण व्यवस्था नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह जिले के 124 विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इनमें 63 प्राथमिक और 61 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। एक शिक्षक को पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन, अभिलेख, नामांकन, सरकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक कार्य भी देखने पड़ते हैं। इससे शिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
अस्थायी संबद्धीकरण भी बना वजह
शिक्षा विभाग में कई शिक्षक अपने मूल विद्यालयों के बजाय अस्थायी संबद्धीकरण पर अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं। आधार फीडिंग के लिए करीब 12 शिक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा बाल सुधार गृह, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी कई शिक्षक और अनुदेशक तैनात हैं। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता और कम हो गई है।
शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। - रत्नेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विवरण
संख्या
कुल परिषदीय विद्यालय
1357
प्राथमिक विद्यालय
866
उच्च प्राथमिक विद्यालय
320
कंपोजिट विद्यालय
171
पंजीकृत छात्र-छात्राएं
1,30,147
शिक्षकविहीन विद्यालय
19
एकल शिक्षक वाले विद्यालय
124