फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Despite a spate of thefts, CCTV footage, and recoveries, the police remain empty-handed.

Lalitpur News: चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं, सीसीटीवी और बरामदगी के बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 04 Aug 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Despite a spate of thefts, CCTV footage, and recoveries, the police remain empty-handed.
पांच माह में तीन बड़ी वारदातें, आरोपी अब तक गिरफ्त से दूर; लोगों में बढ़ा आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे में पिछले पांच माह के दौरान हुई तीन बड़ी चोरी और ठगी की वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। दो मामलों में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं, जबकि एक मामले में चोरी का सामान भी बरामद हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
--------------------
20 फरवरी : हजारिया महादेव मंदिर में चोरी
20 फरवरी की रात करीब दो बजे चोरों ने प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर के ताले तोड़कर भगवान के चांदी के मुकुट, आभूषण और दानपेटी से करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। हनुमानजी का चांदी का मुकुट भी ले गए। वारदात से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और करीब 35 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। घटना में तीन संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल : फर्नीचर दुकान से मशीनें चोरी
नए बस स्टैंड के पास कैलाश विश्वकर्मा की फर्नीचर दुकान का ताला तोड़कर चोर कटर, ड्रिल, ग्राइंडर, हैमर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में थाना बार क्षेत्र के ग्राम देवरान में एक मकान में अपना चोरी गया सामान मिलने की सूचना पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया, लेकिन आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी।
--------------------
2 मई : एटीएम कार्ड बदलकर 23 हजार रुपये निकाले
कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर तीन युवकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर बबेले का एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन जानने के बाद तीन बार में कुल 23 हजार रुपये निकाल लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।

---------------------
लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
लगातार हुई वारदातों का खुलासा न होने, सीसीटीवी फुटेज मिलने और चोरी का सामान बरामद होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
------------------------
हजारिया महादेव मंदिर चोरी और एटीएम ठगी के मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। विश्वकर्मा फर्नीचर दुकान की चोरी का मामला संज्ञान में नहीं है। चौकी प्रभारी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
— राजीव सिंह बैंस, थानाध्यक्ष, जखौरा
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed