{"_id":"6a71037d3187be692a0cbe95","slug":"two-poachers-caught-hunting-quail-sent-to-jail-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160697-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बटेर पक्षियों का शिकार करते पकड़े गए दो शिकारियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बटेर पक्षियों का शिकार करते पकड़े गए दो शिकारियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजघाट बीट के फौजपुरा वन ब्लॉक आरक्षित वन क्षेत्र में बटेर पक्षियों का शिकार करते पकड़े गए दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ललितपुर रेंज अंतर्गत राजघाट बीट के फौजपुरा वन ब्लॉक के आरक्षित वन क्षेत्र में रविवार को बटेर पक्षियों का शिकार करने के दौरान वन विभाग की टीम ने शिकारियों को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर उनकी बाइक भी बरामद की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से बीस जीवित बटेर पक्षी भी मौके से बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में थाना महरौनी के ग्राम सिंगेपुर निवासी मनसुक और भाव सिंह शामिल हैं। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51, 39/51, 44/51, 48ए/51, 49बी/51 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बतायाा कि दोनों आरोपियों को बीस जीवित बटेर पक्षियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बीस जीवित बटेर पक्षी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।