{"_id":"6a71039cad7522f82802c2d5","slug":"eye-infections-caused-by-the-change-in-weather-are-causing-trouble-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-160673-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मौसम में आए परिवर्तन से आंखों में संक्रमण बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मौसम में आए परिवर्तन से आंखों में संक्रमण बढ़ा रहा परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी व उमस में आंखों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में आंखें लाल होने, दर्द, जलन, पानी आने और सूजन की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि आंखों में समस्या होने पर लापरवाही न करें, तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें।
मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर सेहत पर नजर आ रहा है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में बुखार, जुकाम और अन्य समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। साथ ही आंख के रोगियों की संख्या भी 20 फीसदी बढ़ गई है। अब तक जहां औसतन 80 मरीज नेत्र रोग विभाग में पहुच रहे थे। अब संख्या 100 के पार पहुंच गई है। नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूपाली ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आंखें लाल होने, चुभन, पलकों में सूजन, तेज दर्द, धुंधला दिखाई देने और रोशनी से परेशानी के पहुंच रहे हैं। उमस, नमी और संक्रमण फैलाने वाले वायरस-बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ने से यह समस्या हो रही है। ऐसे में समय पर उपचार कराएं। संक्रमण एक आंख से दूसरी आंख और परिवार के अन्य सदस्यों तक भी फैल सकता है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवा के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है। डॉ. हर्ष बर्धन ठाकुर ने बताया कि कंजंक्टिवाइटिस के लगभग 30 से 40 मरीज, धुंधला दिखाई देने के 25 से 30 मरीज, स्क्रीन पर कार्य करने वाले व अन्य संक्रमण के मरीज भी आ रहे हैं।
-- -
इस तरह करें बचाव
- आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं।
- साफ तौलिया और रूमाल का प्रयोग करें।
- प्रयोग किए गए कपड़े व रूमाल को किसी से साझा न करें।
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
- हाथ अच्छी तरह साबुन से धोएं।
- आंखों की नियमित सफाई करें।
- आंखें लाल होने व तेज दर्द, सूजन, धुंधला दिखाई देने की समस्या पर चिकित्सक से उपचार लें।