{"_id":"6a71028dbd3e97a35402ba24","slug":"when-the-bsa-arrived-at-the-school-it-was-found-locked-the-students-had-the-key-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160693-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालय पहुंचे बीएसए तो मिला बंद, छात्र लिए थे ताले की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालय पहुंचे बीएसए तो मिला बंद, छात्र लिए थे ताले की चाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विद्यालय संचालन और शिक्षण व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार की सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने ब्लॉक बार व महरौनी अंतर्गत आने वाले पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय दिदौरा बंद मिला और छात्र के पास चाबी मिली। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा और दो अनुदेशकों को अनुपस्थित घोषित कर मानदेय काटने की कार्रवाई की। वहीं एक विद्यालय की रसोइयों ने कहा कि विद्यालय मेें गैस पर कभी खाना नहीं बना, चूल्हे पर खाना बनाया जाता है।
वहीं जब ब्लॉक बार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दिदौरा का निरीक्षण करने के लिए बीएसए पहुंचे तब यहां शिक्षामित्र सुरेंद्र सिंह व उर्मिला अनुपस्थित मिले। विद्यालय में नामांकित 60 के सापेक्ष 25 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में गंदगी पाई गई। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप कुमार खरे से स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि दोनों शिक्षामित्रों को अनुपस्थित घोषित कर दिन का मानदेय काटा गया। इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय दिदौरा पहुंचे। यहां विद्यालय बंद था। कक्षा छह के दो छात्र मिले, जोकि चाबी लिए थे। उनके द्वारा कक्षा-कक्षों को खोला गया। निरीक्षण के समय ही विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपस्थित हुए। विद्यालय की रंगाई-पुताई खराब थी, परिसर में अत्यधिक गंदगी मिली। मल्टीपल हैंडवाॅस अक्रियाशील मिला, शौचालय में गंदगी थी। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेश सोनी से स्पष्टीकरण मांगा और अनुदेशक बसंत व हरिप्रकाश को अनुपस्थित दिवस का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवाहा के निरीक्षण में अनुदेशक सुनील त्रिपाठी व बलराम कुशवाहा अनुपस्थित मिले। विद्यालय में नामांकित 83 के सापेक्ष सिर्फ दस बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर में घास बढ़ी हुई मिली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा। जबकि अनपुस्थित अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटा गया। प्राथमिक विद्यालय सुनवाहा का निरीक्षण करने पर यहा शिक्षामित्र मेहरबान सिंह अनुपस्थित मिले। 148 के सापेक्ष 80 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में रंगाई पुताई गुणवत्ताहीन मिली। परिसर में घास उगी मिली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अक्षय मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा और शिक्षा मित्र के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। तत्पश्चात ब्लॉक महरौनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय नैंगुवां का निरीक्षण करने के लिए बीएसए पहुंचे। यहां शिक्षामित्र भागीरथ अनुपस्थित मिले। विद्यालय के शौचालय के गेट क्षतिग्रस्त थे। नामांकित 181 के सापेक्ष 109 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में कार्यरत रसोइयों ने बताया कि विद्यालय में कभी भी गैस पर खाना नहीं बनाया गया। चूल्हे पर ही खाना बनाया जाता है। बीएसए ने बताया कि कनवर्जन कॉस्ट की धनराशि प्राप्त होने के बाद भी चूल्हे का प्रयोग किया जाना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।
विज्ञापन
इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ में अनुपस्थित शिक्षा मित्र का एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित मिलने पर अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटा गया और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-- -- -- -
बंद मिले विद्यालय का एबीएसए करेंगे प्रभावी निरीक्षण, तीन दिन में देंगे जांच आख्या
ब्लॉक बार अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दिदौरा के बंद पाए जाने को बीएसए ने गंभीरता से लिया और एबीएसए बार को उक्त विद्यालय का प्रभावी निरीक्षण कर जांच आख्या तीन दिन में उनके समक्ष प्रेषित करने के निर्देश दिए।