{"_id":"69d56e297f023fe3eb0fdee4","slug":"dilapidated-ht-lines-pose-a-threat-insulators-hanging-on-trees-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-154368-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जर्जर एचटी लाइनें बनीं खतरा, पेड़ों पर टंगे इंसुलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जर्जर एचटी लाइनें बनीं खतरा, पेड़ों पर टंगे इंसुलेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे क्राॅस कर रही एचटी लाइन की चपेट में आया ओवरलोड ट्रक, तार टूटे, हादसा बचा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद विद्युत व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। कई स्थानों पर जर्जर पोल और लटकती लाइनें हादसों को न्योता दे रही हैं। पाली तहसील क्षेत्र के सड़खडी तिराहे के पास हाईवे क्रॉस कर रही एचटी लाइन से सोमवार देर रात एक ओवरलोड ट्रक टकरा गया, जिससे तार टूटकर गिर गए। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
एचटी लाइन टूटने से बंगरिया, वेटना, उमरिया, सड़खडी, जमौरा और नयागांव समेत करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
सौजना में पेड़ों पर इंसुलेटर लगाकर निकाली लाइन
महरौनी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौजना में हरे पेड़ों पर इंसुलेटर लगाकर एचटी लाइन निकाली गई है। वर्ष 2023-24 में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए डाली गई यह लाइन ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई खंभे टूटे पड़े हैं और तार भी गायब हो गए हैं।
टूटे तारों की चपेट में आकर एक गाय की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि पेड़ों से टकराने पर चिंगारियां निकलती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पेड़ के सहारे खंभा, गिरने का खतरा
जाखलौन क्षेत्र के ग्राम कपासी मजरा अमऊखेड़ा में जर्जर एचटी लाइन का खंभा पेड़ के सहारे बांधकर खड़ा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी में पेड़ गिरा तो खंभा भी गिर सकता है। हाल ही में बमोरी पठार में पोल गिरने से एक किसान की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
बिरधा में बिना सेफ्टी गार्डिंग के लाइन
कस्बा बिरधा में पुराने सागर रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबी एचटी लाइन बिना सेफ्टी गार्डिंग के गुजर रही है। कई स्थानों पर एक ही पोल पर एलटी और एचटी लाइनें निकली हैं। मस्जिद तिराहे और मुख्य बाजार में लटकते तारों से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं और ग्रामीण गुजरते हैं, जिससे खतरा बना रहता है।
क्या बोले लोग
कस्बे में 11 हजार वोल्ट की लाइन मुख्य बाजार से गुजर रही है, जो पूरी तरह जर्जर है। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं जा रहा। - शेर सिंह पवार, निवासी बिरधा
कई जगह एक ही पोल पर एलटी और एचटी लाइन है, लेकिन सेफ्टी गार्डिंग नहीं है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - गनेश कुशवाहा, निवासी बिरधा
ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। बिरधा के मुख्य बाजार की पुरानी एचटी लाइन को जल्द ही सेफ्टी गार्डिंग के साथ नई लाइन से बदला जाएगा। - विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)
Trending Videos