{"_id":"6a628263e9a88f9f1809a1e5","slug":"dm-orders-inquiry-into-the-incident-where-granite-installed-on-the-newly-constructed-welcome-gate-fell-off-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-160094-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नवनिर्मित स्वागत द्वार पर लगा ग्रेनाइट गिरने के मामले में डीएम दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नवनिर्मित स्वागत द्वार पर लगा ग्रेनाइट गिरने के मामले में डीएम दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका के नवनिर्मित स्वागत द्वार पर लगा ग्रेनाइट गिरने से घायल हुई छात्रा के मामले में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी निर्माण कार्य की गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी।
नगर पालिका परिषद ने सात लाख रुपये की लागत से स्टेशन रोड के सिविल लाइन में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के नाम से स्वागत द्वार का निर्माण वर्ष 2025 में कराया था। बुधवार को शाम इसी द्वार पर लगा ग्रेनाइट पत्थर अचानक गिरा। इसकी चपेट में लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही पुलिस कॉलोनी निवासी आरती देवी (20) व रिया (21) आ गईं। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इस घटना को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने द्वार की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए हैं। दो सदस्यीय जांच कमेटी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया है। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।