{"_id":"69c59dacb8ebe4d55a02af6f","slug":"do-not-share-personal-information-on-social-media-co-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153766-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी जानकारी सोशल मीडिया पर न करें साझा : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी जानकारी सोशल मीडिया पर न करें साझा : सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीजीआईसी की छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस के काम करने का तरीका देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और कानून पर भरोसा बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया और पुलिस के काम करने की कार्यप्रणाली को जाना। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपनी निजी जानकारी को इस पर साझा न करें। साथ में कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक कॉल करें। पुलिस उनकी मदद को पहुंचेगी।
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने छात्राओं को साइबर अपराध ऑनलाइन फ्राॅड, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैकिंग धोखाधाड़ी, डीप फेक के बारे में बताया। साथ ही इससे बचने के उपायों के बारे में बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें। इसका उपयोग करके साइबर अपराधी आपको शिकार बना सकता है। इसके साथ सीओ सदर ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर पुलिस को दोस्त की तरह याद करें। इसके बाद छात्राओं ने थाना का भ्रमण कर पुलिस के कार्य करने के तरीके को समझा।
सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मालखाना को देखा और इनके बारे में जानकारी हासिल की। कुछ छात्राओं ने सीओ सदर से प्रश्न पूछे गए, जिनके जवाब उन्होंने दिए। वहीं महिला उपनिरीक्षक सीमा प्रजापति ने छात्राओं को मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के बारे में बताया। इस दौरान महिला सिपाही गुड्डन सहित महिला थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
Trending Videos