सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water supply disrupted in over a dozen neighborhoods; residents left parched, yearning for every drop.

Lalitpur News: बारह से अधिक मोहल्लों में पेयजलापूर्ति बाधित, बूंद-बूंद को तरसे लोग

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted in over a dozen neighborhoods; residents left parched, yearning for every drop.
विज्ञापन
- पठापुरा, विष्णुपुरा, गांधीनगर, नईबस्ती में दस से पंद्रह मिनट आ रहे नल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के लोअर जोन की मोटर खराब होने से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप रही। इससे लोग पानी के लिए परेशान रहे। वहीं, शहर के मोहल्ला पठापुरा, विष्णुपुरा, गांधीनगर, नईबस्ती व सिविल लाइन में दस से पंद्रह मिनट ही पानी आने से लोगों के सामने पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।
जलसंस्थान की सोमवार को लोअर जोन की मोटर खराब हो गई। इससे कसाई मंडी के पास स्थित पानी की बड़ी टंकी नहीं भर पाई। इस वजह से लोअर जोन के मोहल्लों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इससे बुधवार और बृहस्पतिवार को दिनभर पानी नहीं आया। लोग नलों के आने के इंतजार में घरों के बाहर और मोहल्लों में नलों के नीचे बर्तन रखकर पानी के आने का इंतजार करते रहे। वहीं, जलसंस्थान द्वारा भी लोअर जोन की मोटर खराब होने की जानकारी शहरवासियों को नहीं दी गई, जिससे लोग दो दिन से पानी के इंतजार में ही घंटों नलों पर टकटकी लगाए बैठे रहे। महिलाओं को पानी के लिए दूर मोहल्लों, गलियों में दूर लगे हैंडपंपों पर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ा। बुजुर्ग भी पानी की बूंद-बूंद के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर जोन की मोटर खराब होने से शहर के मोहल्ला घुसयाना, अजीतापुरा, पठापुरा, लकड़यापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, रावरपुरा, पुरानी बजरिया, महावीरपुरा, तलैयापुरा, चौबयाना, सदनशाह आदि मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रही। वहीं, शहर के मोहल्ला गांधीनगर, नई बस्ती, क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे सिविल लाइन में भी मुश्किल से पंद्रह से बीस मिनट ही नलों में पानी आ रहा है, जिससे लोगों का सिर्फ पीने का पानी ही भर सका। बाकी उपयोग के पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों पर दूर जाकर मशक्कत करनी पड़ी।
----------
फोटो-15
कैप्सन-एहसान खान।
पंद्रह दिन से मात्र दस से पंद्रह मिनट ही नलों में पानी आ रहा है। अभी दो दिन से मोहल्ले के नल नहीं आ रहे हैं। दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। -एहसान खान, पठापुरा
----------
फोटो-16
कैप्सन-खिलनदेवी।
दो दिन से नलों में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। जबकि पंद्रह दिन से नल कुछ मिनट को ही आते हैं, जिससे दो से तीन बाल्टी ही भर पाती है। अब 75 साल की हो गई हूं, ज्यादा हिम्मत नहीं रहती। -खिलनदेवी, पुरानी बजरिया
-------
फोटो-17
कैप्सन-अनिल कुमार
मोहल्ले में पानी की काफी किल्लत है। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशानी हो रही है। दिनभर पानी के लिए मोहल्लाें में नलों की टोटियाें के आगे टकटकी लगाए देखते रहते हैं कि अब नल आ रहे, लेकिन दस से पंद्रह मिनट तक ही मुश्किल से पानी आता है। -अनिल कुमार, पठापुरा
-----
फोटो-18
कैप्सन-गिरीश पाठक
तीन दिन से वार्ड में कुछ स्थानों पर मुश्किल से पांच मिनट ही नलों में पानी आ रहा, तो अधिकांशत: मोहल्ले में पानी की एक बूंद भी नलों से नहीं आ रही। इसके लिए एडीएम नमामि गंगे से भी मुलाकात की और ज्ञापन भी दिया। जलसंस्थान से टैंकर की भी डिमांड की, लेकिन उपलब्ध नहीं होना बताया। -गिरीश पाठक, सभासद, वार्ड नंबर-26
0000000000000
लोअर जोन की मोटर खराब होने से टंकी नहीं भर पा रही थी। मोटर सही करा दिया गया। शुक्रवार को जलापूर्ति सुचारू की जाएगी।-मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed