सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   During inspection, BSA found the school closed, children were sitting outside waiting for teachers.

Lalitpur News: निरीक्षण में बीएसए को मिला बंद स्कूल, बच्चे बाहर बैठकर कर रहे थे शिक्षकों का इंतजार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
During inspection, BSA found the school closed, children were sitting outside waiting for teachers.
विज्ञापन
शिक्षकों और कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति परखने के लिए बुधवार सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रणवीर सिंह ने ब्लॉक जखौरा के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय पूरी तरह बंद मिला, जबकि दूसरे में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए सुबह करीब 9:10 बजे ग्राम मसौरा खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां स्कूल बंद मिला। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे परिसर के बाहर बैठे हुए थे। बच्चों ने बताया कि शिक्षिकाएं अक्सर देर से आती हैं और पढ़ाई भी नहीं करातीं। इस पर बीएसए ने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षिकाओं व कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 9:15 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय मसौरा खुर्द पहुंचे। यहां एक सहायक अध्यापिका उपस्थित मिलीं, जबकि निरीक्षण के दौरान एक अन्य शिक्षिका भी पहुंचीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थीं। एक शिक्षिका शारदा प्रशिक्षण में और एक शिक्षा मित्र एसआईआर कार्य के लिए ड्यूटी पर गई थीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी काफी कम पाई गई।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय बंद मिला और बच्चों ने शिक्षण कार्य को लेकर शिकायत की। दूसरे विद्यालय में भी उपस्थिति संतोषजनक नहीं रही। दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed