सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly Man Injured After Being Hit by Tractor Dies

Lalitpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल वृद्ध की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Injured After Being Hit by Tractor Dies
विज्ञापन
परिजनों ने गांव के विपक्षी पर लगाया ट्रैक्टर चढ़ा देने का आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल 70 वर्षीय कल्ले निवासी ग्राम खड़ेरा कोतवाली सदर की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के विपक्षी पर ट्रैक्टर चढ़ा देने का आरोप लगाया।
मृतक के नाती राजकुमार ने बताया कि उसका दादा कल्ले कुशवाहा खेत पर मूंग रखवाली करने को गए थे। अन्य परिजन भी समीप वाले खेत पर थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के विपक्षी ने कल्ले पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन वह लोग उनको लेकर मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया था। झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। झांसी में कल्ले के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाती राजकुमार ने गांव के विपक्षी पर ट्रैक्टर चढ़ा देने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की बहु सुनीता ने चौकी बिरधा प्रभारी को एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें गांव के विपक्षी पर कल्ले पर ट्रैक्टर चढ़ा देने और घायल होने पर उनको अस्पताल ले जाने सहित परिजनों को सूचना न देने की बात कही। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed